प्यासे को पानी के संदेश के लिए लगाई प्याऊ

 खेकड़ा नगर की पट्टी अहिरान में भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया।


प्याऊ उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस पहल से आमजन को राहत मिलेगी और सामाजिक सहयोग की भावना भी मजबूत होगी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव, लक्की यादव, अभिषेक यादव, मोनू यादव, सचिन गुप्ता एवं हर्ष शर्मा एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।


स्थानीय लोगों ने प्याऊ लगाने वाले सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। 






Comments

Popular posts from this blog

बड़ौत के वंश बने Mr. Teen india -2025(4th runner-up) or Mr. Handsome, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन