मिशन आर्टिकल 21 पदयात्रा खेकड़ा पाठशाला पहुँची गौसेवकों ने किया स्वागत खेकड़ा :-पश्चिमांचल संगठन के अध्यक्ष गौरव पांचाल ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी नदिया प्रदूषित हो गई है उन्हें बचाने के लिए वे अपनी पंचदलीय टीम के साथ पदयात्रा पर निकले हैं और हिंडन नदी के उद्गम स्थल का जल जो लेकर चलें हैं वह दिल्ली रायसीना हिल्स में उपस्थित केंद्र सरकार के अधिकारी या मंत्री को सौंपेंगे।उनकी यात्रा में जिला बागपत से तीन व्यक्ति 1. शिवकुमार निवासी कस्बा टीकरी 2. आर्यन श्योराण निवासी ग्राम सिखेडा 3. शेखर दांगी निवासी ग्राम खेडा हटाना जिला शामली से दो व्यक्ति 1. गौरव पांचाल निवासी ग्राम सिम्भालका 2. नितिन स्वामी निवासी ग्राम इस्लामपुर घसौली शामिल हैं यात्रा की शुरूवात: शिवालिक पहाडियां (माता शाकुंभरी देवी मंदिर शक्तिपीठ के पास) - 23 जनवरी 2026 समापन: हिण्डन और यमुना का संगम (दिल्ली के निकट) - 30 जनवरी 2026 (लगभग) खेकड़ा पाठशाला पर स्वागत करने के लिए हर्ष शर्मा एडवोकेट,सचिन ,शुभम्,पराग ,प्रिंस,वंश पहाड़िया,सौरभ,कुणाल,अंकित,विशाल, दीपक,अतुल,निहाल,उज्ज्वल धामा,चेतन धामा,गुड्...