खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन
खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन खेकड़ा।खेकड़ा नगर के पट्टी गिरधरपुर निवासी युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं मिनी व्लॉग कंटेंट क्रिएटर नितिन धामा का चयन फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित ग्लैम अप 2026 कार्यक्रम के लिए किया गया है। यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के चुनिंदा इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया है। नितिन धामा, वीरेंद्र सिंह धामा के पुत्र हैं और सोशल मीडिया पर अपने रचनात्मक कंटेंट के माध्यम से पहचान बना चुके हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट @nitindhama111 तथा यूट्यूब चैनल @nitindhamavlogs के नाम से संचालित है, जहां उनके वीडियो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। दिल्ली में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाशाली कंटेंट क्रिएटर्स का चयन किया गया है। नितिन धामा के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। नितिन धामा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मित्रों और...