Posts

Showing posts from April, 2026

खेकड़ा में स्थानीय निवासी ने सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर पोल लगाने की शिकायत

Image
 "बागपत के खेकड़ा तहसील के खेकड़ा नगर में एक सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। खेकड़ा निवासी आयुष जैन ने तहसील में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर के बाहर स्थित सरकारी खड़ंजा मार्ग को लोहे का खंभा लगाकर बाधित कर दिया गया है।" "शिकायत के अनुसार, यह मार्ग लगभग 13 फीट चौड़ा है और स्थानीय निवासियों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने इस मार्ग के बीचों-बीच अवैध रूप से लोहे का खंभा लगा दिया है।" "शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति इस खंभे में ताला लगाकर रास्ता बंद रखता है। वह केवल अपने सामान के आवागमन के समय ही ताला खोलता है और तुरंत उसे फिर से बंद कर देता है। इससे आयुष को गली में सामान लाने और ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।" "आयुष जैन ने बताया कि इस समस्या से न केवल उनका परिवार, बल्कि आसपास के अन्य लोग भी लंबे समय से परेशान हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लगभग 15 दिन पहले इस संबंध में नगर पालिका परिषद खेकड़ा में भी लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।" ...

खेकड़ा की बेटी अंकिता ने किया कमाल, 91% अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर

Image
 खेकड़ा की बेटी अंकिता ने किया कमाल, 91% अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर खेकड़ा नगर की होनहार छात्रा अंकिता, पुत्री कुलदीप, ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में टॉप किया है। अंकिता की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंकिता की सफलता कोई एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि वह कक्षा 5, 6, 7, 8 और 9 में भी लगातार स्कूल टॉप करती आ रही हैं। उनकी यह निरंतर उत्कृष्टता उनकी मेहनत और लगन को दर्शाती है। जैसे ही शाम करीब 5 बजे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, अंकिता और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। अंकिता की माता सुमन, दादा ब्रह्मानंद और चाचा बृजमोहन (एडवोकेट) ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह और क्लास टीचर रवि शर्मा ने भी अंकिता की मेहनत और लगन की सराहना की तथा उसे आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उसने बताया कि वह आगे साइ...

सुरक्षा सैनिक और सुपरवाईजर और सुरक्षा अधिकारी पद के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की तिथियां हुई निर्धारित

Image
सुरक्षा सैनिक और सुपरवाईजर और सुरक्षा अधिकारी पद के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की तिथियां हुई निर्धारित बागपत जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई 0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में  बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा  जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0 आई0 एस0 ) जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो भारत के अलावा विदेशों में भी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है इस शिविर में सुरक्षा सैनिक /सुरक्षा सुपरवाईजर/सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। यह कैंप सभी विकास खण्डों में समय प्रातः 10:00 से 3:00बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जा रहा है। बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए , इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाईजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर,...