Posts

Showing posts from July, 2025

विद्युत विभाग हरकत में आया: पोल में करंट से मवेशियों की मौत के बाद जागी व्यवस्था

Image
    विद्युत विभाग हरकत में आया: पोल में करंट से मवेशियों की मौत के बाद जागी व्यवस्था खेकड़ा नगर: नगर के भूमिया क्षेत्र में हुए एक दुखद हादसे के बाद अब सुधार की उम्मीदें जागी हैं। स्थानीय किसान ब्रह्मानंद यादव उर्फ बल्लू यादव के दो मवेशी – एक कटड़ा और एक कटिया – पुराने थाने के समीप लगे बिजली के पोल में आए करंट की चपेट में आकर जान गंवा बैठे। घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मवेशियों को सुरक्षित तरीके से दफनाया गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का आक्रोश विद्युत विभाग के प्रति सामने आया, जिन्होंने बताया कि इसी पोल से पहले भी दो गायों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, इस घटना ने विभाग को अब गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार विद्युत विभाग की एक तकनीकी टीम को तत्काल भेजा गया है, जो क्षेत्र के सभी पुराने खंभों और खुले तारों की जांच कर रही है। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इस दुःखद हादसे के बाद अब विद्युत सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

ईस्टर्न पेरीफेरल पर बड़ा गांव के पास इंटरचेंज की रखी मांग

Image
  ईस्टर्न पेरीफेरल पर बड़ा गांव के पास इंटरचेंज की रखी मांग  - इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सर्विस रोड और खेकडा में दो किलोमीटर स्टेडियम तक रोड बनाने की मांग  - सांसद राजकुमार सांगवान ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात  बागपत; बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सांगवान ने बुधवार को केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बडा गांव कट पर इंटरचेंज बनाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर छह जगहों पर सर्विस रोड बनाने की मांग की। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान बागपत रोड इंटरचेंज से खेकडा स्टेडियम तक 2 किलोमीटर की रोड  ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे में चली गई है, जिसके कारण लोगों को और खिलाडियों को मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने इस रोड को बनवाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।  सांसद राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि ईस्टर्न ...