Posts

Showing posts from October, 2025

खेकड़ा क्षेत्र की सड़कें बदहाल, पीडब्ल्यूडी व नगरपालिका की लापरवाही उजागर

Image
🚧 खेकड़ा क्षेत्र की सड़कें बदहाल, नगरपालिका की लापरवाही उजागर गाजियाबाद/बागपत: दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के समीप स्थित गाजियाबाद जिले के नानू, मन्डोला और अगरोला गांवों को जोड़ने वाला मार्ग बागपत जिले के खेकड़ा नगर के फखरपुर गाँव के सम्पर्क मार्ग से होकर गुजरता है। इस मार्ग की हालत फिलहाल बेहद खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर बागपत जिले का हिस्सा सबसे अधिक खस्ताहाल है, जबकि गाजियाबाद की ओर सड़क की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक बताई जा रही है। 🗣️ स्थानीय निवासियों का आरोप लोगों का कहना है कि “नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण सड़क की यह हालत हुई है। पिछले कई महीनों से सड़क पर मरम्मत का कोई काम नहीं हुआ।” 🗑️ सफाई व्यवस्था पर भी उठे सवाल सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में आक्रोश है। बताया गया कि नगरपालिका खेकड़ा के डंप ग्राउंड के सामने ही कूड़े का ढेर लगा रहता है। सफाईकर्मी लापरवाही बरतते हुए सड़क किनारे ही कूड़ा फेंक देते हैं,...

खेकड़ा के शिव मंदिर में हिन्दू रक्षा दल ने किया विशाल हनुमान चालीसा पाठ

Image
  खेकड़ा के शिव मंदिर में हिन्दू रक्षा दल ने किया विशाल हनुमान चालीसा पाठ खेकड़ा (बागपत): हिन्दू रक्षा दल द्वारा मंगलवार को खेकड़ा नगर के अहिरान पट्टी स्थित शिव मंदिर परिसर में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पूरे वातावरण में “जय श्री राम” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन का उद्देश्य हर हिंदू को जोड़ना और समाज में एकता, संस्कार तथा धार्मिक चेतना का प्रसार करना है। कार्यक्रम में प्रदेश चालीसा प्रमुख सन्नी बजरंगी , जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष सूर्यवंशी जी , मनीष पंडित जी , नगर संयोजक ललित , देव सिरोही समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने धर्म और एकता की रक्षा का संकल्प दोहराया।

रिटायर्ड प्रिंसिपल चीफ़ कमर्शियल मैनेजर नार्थ सेंट्रल रेलवे शैलेंद्र कपिल ने डिजिटल तकनीक से समग्र विकास पर लिखी कविता

Image
  *डिजिटल तकनीक  से समग्र विकास*  दुनिया बदल रही है, भारतीय रेल हर कोने  में पहुंच रही है, जन जन की आकांक्षाएं  पूरी हो रही हैं, भारतीय रेल की पैसेंजर  सेवा अभी भी घाटे में चल रही है, रेलगाड़ियां हर दिन  भर भर करचल रही हैं, छत पर चढ़कर चलना  सरक्षां के अनूरूप नहीं  है, नये नये गतंव्य जुड़ रहे  हैं, मुंबई और दिल्ली की और भीड़ नहीं थम रही  है, जनसंख्या बहुल राज्यों  में सेवाओं को राजधानी  से जोड़ना है  और जन जन को इसके  लिए वैद्य टिकट खरीद कर सफर करना है, डिजिटल क्रांति का भरपूर फायदा उठाना है, रेलगाड़ियों में अलार्म चेन न पुल करके हर जन के समय को बचाना  है, स्टेशन खिड़कियों पर अब कतार लगाने की जरूरत नहीं, प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर टिकट  खरीद कर निश्चिंत यात्रा  करनी है भली, हमें भारतीय रेल को एक लाभकारी संगठन  बनाना है, टिकट खरीद कर यात्रा करना अपनी आदत में  शुमार कर दिखाना है, हम भारतीय हैं और हमें  भारतीय होने का गर्व है, ऐप से टिकट खरीदना  संघर्ष नहीं, बल्कि एक  जागरूक ...