Posts

Showing posts from August, 2026

जनपद बागपत में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के खिलाफ समाज सेवी मोहित चौहान एवं मानव अधिकार युवा संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
  जनपद बागपत में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के खिलाफ समाज सेवी मोहित चौहान एवं मानव अधिकार युवा संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ​बागपत। समाज सेवी मोहित चौहान एवं मानव अधिकार युवा संगठन (भारत) के जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जनपद बागपत में बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे मिलावटी एवं रसायनयुक्त खाद्य पदार्थों के विरोध में जिलाधिकारी महोदया के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस पत्र के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का ध्यान जनपद बागपत में धड़ल्ले से बेचे जा रहे अशुद्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित किया।   ​प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बाजारों में दूध, मावा, पनीर, देशी घी, मसालों और खाद्य तेलों में भारी मिलावट की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। अशुद्ध एवं विभिन्न प्रकार के हानिकारक रसायनों से युक्त इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आम जनता, विशेषकर छोटे बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु इस गंभीर समस्या पर तत्काल प्रभाव स...