बड़ौत के वंश बने Mr. Teen india -2025(4th runner-up) or Mr. Handsome, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
संघर्ष से सफलता तक: बड़ौत के वंश बने Mr. Teen india -2025(4th runner-up) or Mr. Handsome, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
बारौत निवासी वंश ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित Mr. Teen India प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4th Runner-Up के साथ-साथ Mr. Handsome का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। Or ban gaye baraut ke pehle national level model | यह प्रतियोगिता नोएडा सेक्टर-16 फिल्म सिटी स्थित संस्कार स्टूडियो में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम सूरज चड्डा जी ने वंश की प्रतिभा की जमकर सराहना की और उन्हें ट्रॉफी व सैश पहनाकर सम्मानित किया। सूरज चड्डा जी ने वंश के आत्मविश्वास और मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वंश ने अपनी 12वीं तक की पूरी शिक्षा बड़ौत में रहकर ही पूरी की। वे बड़ौली रोड, गली नंबर-16, बड़ौत के निवासी हैं। उनके पिता राजेन्द्र कुमार बड़ौली रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने जूस की ठेली लगाते हैं, जबकि माता मंजू देवी गृहिणी हैं। वंश बचपन से ही अपने पिता के जूस के कार्य में सहयोग करते आए हैं।
वंश का सफर आसान नहीं रहा। फैशन और मॉडलिंग के प्रति रुचि रखने के कारण उन्हें स्कूल जीवन में मजाक, आलोचना और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उनके पहनावे, बालों और इस पैशन को लेकर उन्हें कई बार प्रताड़ना भी सहनी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने दम पर Mr. Handsome का खिताब जीतकर खुद को साबित किया।
हालांकि इस संघर्ष भरे सफर में वंश ने कुछ सच्चे रिश्ते भी कमाए। उन्होंने बताया कि एलिशा उनकी एक सच्ची दोस्त हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया, जबकि इकरार उनके लिए छोटे भाई जैसे हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा हौसला दिया।
वर्तमान में वंश नोएडा से अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां उनके कई साथी आज भी केवल पढ़ाई तक सीमित हैं, वहीं उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए अलग रास्ता चुना। वंश बारौत के पहले ऐसे मॉडल बने हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है।
वंश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सच्चे दोस्तों और अपने संघर्षों को दिया और कहा कि उनकी यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो समाज की बातों से डरकर अपने सपनों को छोड़ देते हैं।


Comments
Post a Comment