Posts

युवक ने पत्नी प्रेमी व ससुरालजन के खिलाफ अदालत से दर्ज कराई रिपोर्ट

Image
युवक ने पत्नी प्रेमी व ससुरालजन के खिलाफ अदालत से दर्ज कराई रिपोर्ट  खेकड़ा। नूरपुर गांव के गौरव ने अपनी पत्नी सपना और उसके परिजनों पर लाखों रुपये के जेवर और 21,500 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। गौरव ने पुलिस कार्रवाई न होने पर कोर्ट में याचिका दायर की थी । गौरव के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2025 में घिटोरा गांव की सपना से हुई थी। आरोप है कि 15 जुलाई 2025 को सपना ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे 19 लाख रुपये को निकालकर अपने भाई गगन उर्फ गुड्डू और निवेश व अपने प्रेमी योगा उर्फ मोहित को दे दिए थे। गौरव ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद 17 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। गौरव का आरोप है कि 31 जुलाई को सपना, उसके भाई निवेश, गगन और पिता रामकुमार व प्रेमी योगा उर्फ मोहित ,एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर जान से मारने के इरादे से मारपीट व गाली गलौज की। उन्होंने गौरव पर तलाक देने और 50 लाख रुपये की मांग का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर गौरव ने अधिवक्ता समोद कुमार पंवा...

जनपद बागपत में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के खिलाफ समाज सेवी मोहित चौहान एवं मानव अधिकार युवा संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
  जनपद बागपत में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के खिलाफ समाज सेवी मोहित चौहान एवं मानव अधिकार युवा संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ​बागपत। समाज सेवी मोहित चौहान एवं मानव अधिकार युवा संगठन (भारत) के जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जनपद बागपत में बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे मिलावटी एवं रसायनयुक्त खाद्य पदार्थों के विरोध में जिलाधिकारी महोदया के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस पत्र के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी का ध्यान जनपद बागपत में धड़ल्ले से बेचे जा रहे अशुद्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित किया।   ​प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बाजारों में दूध, मावा, पनीर, देशी घी, मसालों और खाद्य तेलों में भारी मिलावट की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। अशुद्ध एवं विभिन्न प्रकार के हानिकारक रसायनों से युक्त इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आम जनता, विशेषकर छोटे बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु इस गंभीर समस्या पर तत्काल प्रभाव स...

खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन

Image
 खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन खेकड़ा।खेकड़ा नगर के पट्टी गिरधरपुर निवासी युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं मिनी व्लॉग कंटेंट क्रिएटर नितिन धामा का चयन फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित ग्लैम अप 2026 कार्यक्रम के लिए किया गया है। यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के चुनिंदा इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया है। नितिन धामा, वीरेंद्र सिंह धामा के पुत्र हैं और सोशल मीडिया पर अपने रचनात्मक कंटेंट के माध्यम से पहचान बना चुके हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट @nitindhama111 तथा यूट्यूब चैनल @nitindhamavlogs के नाम से संचालित है, जहां उनके वीडियो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। दिल्ली में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाशाली कंटेंट क्रिएटर्स का चयन किया गया है। नितिन धामा के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। नितिन धामा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मित्रों और...

राष्ट्रीय कवि संगम एवं लोक साहित्य संस्कृति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी आयोजित

Image
राष्ट्रीय कवि संगम एवं लोक साहित्य संस्कृति  के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी आयोजित  राष्ट्रीय कवि संगम एवं लोक साहित्य संस्कृति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा शिविर कार्यक्रम के अध्यक्ष, कवि एवं दिल्ली में अंग्रेजी प्रवक्ता श्री गजेंद्र कौशिक"गजानन" जी के संयोजन में एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। ऑनलाइन काव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र महाजन जी विधायक रोहताश नगर, शाहदरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद श्री संजय स्वामी जी ने की। गोष्ठी में सम्मिलित सभी रचनाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली रचनाएँ पढ़ी।कार्यक्रम का केंद्रीय संचालन प्रसिद्ध कवियित्री पारुल धामा ‘’ मन “ खेकड़ा नगर के रामपुर पट्टी स्थित आवास पर रहा । शिक्षिका एवं कवियत्री पूनम नैन मलिक जी के  संचालन में अधिवक्ता हर्ष भारद्वाज की रचना में माँ गंगा के प्रति प्रेम की झलक अद्भुत रही। कवियत्री एवं शिक्षिका पारुल चौधरी "मन" द्वारा...

पांचवें बड़े मंगलवार को दिनांक 02/0 6/2026 ग्राम जवाहरपुर मेवला में शिव मंदिर पर विधि विधान द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ

Image
 आज पांचवें बड़े मंगलवार को दिनांक 02/0 6/2026 ग्राम जवाहरपुर मेवला में शिव मंदिर पर विधि विधान द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया प्रत्येक मंगलवार को कराया जाता है हनुमान चालीसा का पाठ समाज सुधार सेवा समिति का उद्देश्य समाज में धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक जागृति फैलाना तथा सामूहिक भक्ति एवं सेवा भाव से समाज को एकजुट करना है एवं सदैव सनातन की जय होती रहे इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा बागपत देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला मास्टर राकेश आर्य प्रवेश मेवला मनोज पहलवान प्रशांत गुर्जर निखिल मुंडेल जसराज सिंह राहुल कारणदीप अंकुर कपिल कुमार संदीप गुर्जर अंकित मुंडेल रोहित मास्टर वरुण मुंडेल मोहित मुंडेल सुशील कुमार अनुज कुमार अरुण गुर्जर अंकुर राणा अनुज अर्जुन आदि मौजूद रहे

Four Accused Acquitted in Theft and Assault threat Case

Image
 Four Accused Acquitted in Theft and Assault threat Case Baghpat:In a case dating back to 2011, a local court in Baghpat acquitted four accused due to lack of sufficient evidence. The complainant, Leelu son of Chintaram, had filed a complaint on May 9, 2011, alleging that the accused trespassed into his house, stole household items including brass and steel utensils, a trunk, silver ornaments, anklets, rings, and other valuables. He also alleged assault and criminal intimidation. During the trial, defense counsel Samod Kumar Panwar, Advocate, argued that the complainant failed to produce any medical report, video evidence, or independent witness to support the allegations. After examining the available evidence, the Court of Civil Judge (Junior Division), Fast Track Court, Baghpat, presided over by Rajneesh Kumar-II, acquitted Shyamlal, Mohanlal, Jitendra, and Ashok, residents of Hasanpur Mansoori village, Khekra, Baghpat, of charges under Sections 380, 427, and 506 IPC. The court ...

चोरी व मारपीट जान से मारने की धमकी के आरोप से 4 अभियुक्त बरी

Image
 चोरी व मारपीट व जानलेवा धमकी के आरोप से 4 अभियुक्त बरी बागपत।करीब 15 वर्ष पुराने एक परिवाद मामले में न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में चार अभियुक्तों को दोषमुक्त करार दिया है। जानकारी के अनुसार, परिवादी लीलू पुत्र चिंताराम ने दिनांक 09 मई 2011 को बागपत न्यायालय में परिवाद दायर करते हुए आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उसके घर में घुसकर पीतल व स्टील के 60 बर्तन, संदूक, हसली, अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चार चांदी के छल्ले सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। परिवादी ने मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता समोद कुमार पंवार ने न्यायालय के समक्ष तर्क दिया कि परिवादी अपने आरोपों के समर्थन में कोई मेडिकल रिपोर्ट, वीडियो साक्ष्य अथवा स्वतंत्र गवाह प्रस्तुत नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि आरोपों की पुष्टि के लिए पर्याप्त एवं विश्वसनीय साक्ष्य न्यायालय में उपलब्ध नहीं कराए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने एवं उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के उपरांत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) त्वरित न्यायालय, बागपत के न्यायाधीश रजनीश कुमा...

प्यासे को पानी के संदेश के लिए लगाई प्याऊ

Image
 खेकड़ा नगर की पट्टी अहिरान में भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया। प्याऊ उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस पहल से आमजन को राहत मिलेगी और सामाजिक सहयोग की भावना भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव, लक्की यादव, अभिषेक यादव, मोनू यादव, सचिन गुप्ता एवं हर्ष शर्मा एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने प्याऊ लगाने वाले सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। 

राजकुमार भाटी की अभद्र टिप्पणी के विरोध में खेकड़ा में सर्व समाज ने किया प्रदर्शन, कानूनी कार्रवाई की मांग

Image
राजकुमार भाटी की अभद्र टिप्पणी के विरोध में खेकड़ा सर्व समाज ने किया प्रदर्शन, कानूनी कार्रवाई की मांग खेकड़ा, बागपत। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों के प्रयोग तथा जाट-गुर्जर समाज की माताओं-बहनों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को खेकड़ा में सर्व समाज के लोगों ने भारी आक्रोश व्यक्त किया। गांधी प्याऊ, खेकड़ा पर बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग एकत्रित हुए, जहां से थाना खेकड़ा तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने राजकुमार भाटी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सर्व खाप चौधरी 360 ब्राह्मण समाज के पंडित नरेश शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज, माताओं-बहनों अथवा धार्मिक भावनाओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है और समाज इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सम्मान की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से आवाज उठाई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुनील धामा ने कहा कि समाज में भाईचारा और सौहार्द बिगाड़ने वा...

खेकड़ा की बेटियों ने बढ़ाया नगर का मान, इशिका ने 12वीं में 93% अंक लाकर किया स्कूल टॉप

Image
  खेकड़ा की बेटियों ने बढ़ाया नगर का मान, इशिका ने 12वीं में 93% अंक लाकर किया स्कूल टॉप खेकड़ा। नगर की होनहार छात्रा इशिका ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जेपी एकेडमी में प्रथम स्थान हासिल किया है। इशिका की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्रा की सफलता पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जेपी एकेडमी के प्रबंधक विकास तथा क्लास टीचर योगेश ने कहा कि इशिका शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है। उसकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि उसने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इशिका अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी है। इशिका की इस सफलता से परिवार बेहद गौरवान्वित है। छात्रा की मां सुमन और पिता कुलदीप कुमार ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि बेटियां मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। गौरतलब है कि इशिका की छोटी...