चौधरी हरलाल मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आर्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज, खैला जिला बागपत में निशुल्क सिलाई कढ़ाई पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का समापन हुआ

 










चौधरी हरलाल मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आर्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज, खैला जिला बागपत में निशुल्क सिलाई कढ़ाई पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का समापन हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रवती देवी व टीना चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सत्यव्रत आर्य व मंच का संचालन आशु तंवर ने किया ।

शिविर पर आंचल ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

आशु को केंद्र पर सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चुना गया ।

इस अवसर पर ट्रस्ट की उपसचिव टीना चौधरी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत एवं सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता सत्यव्रत आर्य ने कहा कि बेटियां घर की शान होती है उनके द्वारा समाज को जागृति मिलती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चंद्रावती ने कहा कि एक बेटी को प्रशिक्षित करने का मतलब दो परिवारों को प्रशिक्षित करना है, बेटियां घर की रोशनी होती है ।

ट्रस्ट चेयरमैन एडवोकेट रणवीर चौधरी ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है और आगे बढ़ रही है और अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही है ।

इस अवसर पर टीना चौधरी, इति चौधरी, पूजा, सविता, मिल्की, चंचल, कोमल, रूबी, आरती, आशा, साक्षी, वर्षा, कविता, विनीता, अंजलि, जाहिदा, आंचल, रेखा और आशु आदि उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ौत के वंश बने Mr. Teen india -2025(4th runner-up) or Mr. Handsome, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन