देश में किया खेकड़ा कस्बे का नाम रौशन चण्डीगढ़ में सम्मानित हुए, कैलाश मोटर्स के मालिक
बागपत:- खेकडा कस्बे के कैलाश मोटर्स, को चण्डीगढ़ में बेहतरीन सेवाओ को देने के लिए Maruti Suzuki Company द्वारा सर्वोत्तम सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अच्छी सर्विस और बेहतर सुविधाओं को देखते हुए Maruti Suzuki Com. द्वारा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की थीम प्रगति थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- Akella San, Sirashi San, Babu San, Manish San, Vivek San Sanjeev San द्वारा कैलाश मोटर्स के मालिक ब्रजेश अग्रवाल और मधुर अग्रवाल को दिया गया। यह आयोजन का उद्देश्य आने वाले भविष्य की FI टेक्नोलाजी के बारे में बताया गया। कस्बे में खुशी का माहौल है।
मधुर अग्रवाल ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सभी को उद्बोधित किया जिसमे उन्होंने कहा कि सम्माननीय मारुति सुज़ुकी टीम और यहाँ उपस्थित हमारे सभी MASS चैनल पार्टनर्स,सबसे पहले मैं मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूँ कि उन्होंने हमें यह सुनहरा अवसर दिया, जहाँ हम सब एक साथ मिलकर अपने विचार साझा कर सके और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा कर सके। आज का यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि हम सबके लिए प्रेरणादायक भी रहा है।
इस बैठक का थीम “प्रगति” है, और आज हमने महसूस किया कि यह केवल एक शब्द नहीं, बल्कि हमारी दिशा और हमारा संकल्प है।
विशेष रूप से मैं हमारे सभी वक्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूँ जिन्होंने अपने बहुमूल्य विचार और अनुभव हमारे साथ साझा किए:
Akella San, Siraishi San, Babu San, Manish San, Vivek San और Sanjeev San।
आपके विचारों ने हमें नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है।
हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम मारुति सुज़ुकी परिवार का 21% हिस्सा हैं, जो हमेशा Customer Satisfaction और Service Excellence को सर्वोपरि रखता है। आज प्रस्तुत की गई योजनाएँ और विचार हमें MASS नेटवर्क को और मज़बूत बनाने में मदद करेंगे।
मैं सभी MASS मालिकों का भी धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर इस बैठक में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। आपकी सक्रिय भागीदारी ही इस नेटवर्क को सफल बनाती है।
अंत में, मैं आयोजन टीम का विशेष धन्यवाद करना चाहता हूँ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को इतनी सुंदरता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया।
आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि “प्रगति” को अपना मंत्र बनाकर आने वाले समय में सेवा के नए मानक स्थापित करेंगे और ग्राहक अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। अंत में उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया ।







Comments
Post a Comment