खेकड़ा के शिव मंदिर में हिन्दू रक्षा दल ने किया विशाल हनुमान चालीसा पाठ
खेकड़ा के शिव मंदिर में हिन्दू रक्षा दल ने किया विशाल हनुमान चालीसा पाठ
खेकड़ा (बागपत): हिन्दू रक्षा दल द्वारा मंगलवार को खेकड़ा नगर के अहिरान पट्टी स्थित शिव मंदिर परिसर में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पूरे वातावरण में “जय श्री राम” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन का उद्देश्य हर हिंदू को जोड़ना और समाज में एकता, संस्कार तथा धार्मिक चेतना का प्रसार करना है।
कार्यक्रम में प्रदेश चालीसा प्रमुख सन्नी बजरंगी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनीष सूर्यवंशी जी, मनीष पंडित जी, नगर संयोजक ललित, देव सिरोही समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने धर्म और एकता की रक्षा का संकल्प दोहराया।



Comments
Post a Comment