लोक कला साहित्य समिति द्वारा काव्य गोष्टी आयोजित

लोक कला साहित्य समिति द्वारा काव्य गोष्टी आयोजित

खेकड़ा:- आज दिनाँक 13/09/2025 को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में लोक साहित्य समिति के सम्मानित कवियों एवं कवियत्रियों के द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन, वरिष्ठ समाज सेवी एवं जाने-माने कवि श्री गजेंद्र कौशिक के संचालन में किया गया। उनके द्वारा पढ़ी गयी कविता ने हिंदी के महत्व पर जोर डाला। श्री गजेंद्र कौशिक जी द्वारा पढ़ी गयी कविता 

लोक भाषा की मीठी बोली सुनने को नहीं मिलती है।

मां की बिंदी लगती अच्छी हिंदी क्यों नहीं लगती है।

हिंद देश के रहने वालों हिंदी का व्याख्यान करो

अपनी संस्कृति और प्रगति का उत्थान करो।


ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े की बधाईयां देते हुए हिंदी के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

मशहूर कवियत्री आदरणीय पारुल चौधरी "मन" के द्वारा लिखी गयी पंक्तियों को खूब वाह-वाही मिली जो कि इस प्रकार है:-

दिवस आज हिन्दी का चलो यूँ मनाये 

अस्तित्व मिलकर अब हम बचाये 

अपने ही घर में हुई है तिरस्कृत 

सम्मान फिर से वापिस दिलाये।


युवा साथी एडवोकेट हर्ष भारद्वाज द्वारा जोश और गर्व से ओत-प्रोत कविता साँझा की गयी। जिसकी पंक्तियां है--

हिंदी है पहचान हमारी हिंदी ही है अभिमान,

जन-जन के जीवन मे बहती है जैसे गंगा का गान।

आदरणीय ज्योति सागर *सना जी* द्वारा साझा की गई कविता

ये हिन्दी नहीं है ये कारीगरी है,

ये भाषा की देखो जादूगरी है,

जहां में तो गहरी है शब्दों की चोटें,

ये उन सबकी खातिर भी चारागरी है।

✍️सना✍️

 को खूब सराहना मिली। 

आदरणीय कवि राजेश कश्यप जी  ने अपनी पंक्तियों

"हिंदुस्तान की शान है हिंदी,

 अपनी तो पहचान है हिंदी" से अमिट छाप छोड़ते हुए हिंदी को आम जनमानस के संम्मान से जोड़ने का कार्य किया।






Comments

Popular posts from this blog

बड़ौत के वंश बने Mr. Teen india -2025(4th runner-up) or Mr. Handsome, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन