राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त परिवार पर दिया जोर

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संयुक्त परिवार पर दिया जोर 


रिपोर्ट - सचिन त्यागी 


बागपत जिले के संघ कार्यालय खेकड़ा द्वारा शनिवार को खेकड़ा नगर में कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में देश सेवा रहे कार्यकताआंे ने अपने विचार रखे। गोष्ठी में देश को प्रगति की और ले जाने व संयुक्त परिवार को बचाने पर चर्चा की गयी। 

देश की अखंडता और संस्कृति बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार ने शनिवार को खेकड़ा नगर के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गोष्ठी आयोजित की थी। इस गोष्ठी मंे क्षेत्र के सेवानिवृत्त, वर्तमान डॉक्टर, अध्यापक, इंजीनियर, प्रोफेसर अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी कार्यकर्ता एवं जिला कार्यकारिणी गतिविधि संयोजक सहित खण्ड में रहने वाले कार्यकर्ता व खंड कार्यकारिणी गतिविधि संयोजक कार्यकर्ता शामिल किये गये थे। गोष्ठी का उद्धेश्य भारतीय संस्कृति और प्रबुद्धता को बचाना था। गोष्ठी में आत्मनिर्भर भारत और संयुक्त परिवार को लेकर सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और प्रण लिया की हम देश के लिए कार्यकरेंगे और अपने परिवार को बचाएगें। मुख्य वक्ता के रूप में विकास जी सत्यव्रत जी ने संयुक्त परिवार पर जोर दिया और इसके दोषों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।



Comments

Popular posts from this blog

बड़ौत के वंश बने Mr. Teen india -2025(4th runner-up) or Mr. Handsome, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन