संविधान दिवस पर दिलाई जायेगी संविधान की प्रस्तावना की शपथ

 संविधान दिवस पर दिलाई जायेगी संविधान की प्रस्तावना की शपथ 


रिपार्ट -  सचिन त्यागी ):- 


26 नवंबर शनिवार को संविधान दिवस को भारत लोकतंत्र की जननी के रूप में मनाया जाएगा। जनपद में कई समारोह आयोजित किये जाएगे। जिसमें संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई जाएगी। 

जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि संविधान के निर्माताओं के योगदान को सम्मान देने के लिए 26 नवंबर को जनभागीदारी के रूप में मनाया जाता है। इस बार 26 नवंबर  संविधान दिवस भारत लोकतंत्र की जननी के रूप में मनाया जाएगा जिसमें सुबह 11 बजे संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई जाएगी तथा संविधान दिवस के अवसर पर कार्यालयों ,स्कूल ,कॉलेज संस्थान आदि में संविधान की प्रस्तावना का पाठन सामूहिक रूप से किया जाएगा तथा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बताया कि विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था भारतीय संविधान के निर्माताओं ने इसे बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे।



Comments

Popular posts from this blog

बड़ौत के वंश बने Mr. Teen india -2025(4th runner-up) or Mr. Handsome, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन