कांवड़ मागों को सुरक्षा दे रहे एसपी व्यवस्था में डीएम जुटे
कांवड़ मागों को सुरक्षा दे रहे एसपी व्यवस्था में डीएम जुटे
रिपोर्ट- सचिन त्यागी
कांवड़ लेकर आ रहे शिव भाक्तों की सुरक्षा में खुद एसपी बागपत मोर्चा संभाले हुए है। वही जिलाधिकारी ने शिव भक्तों की सेवा में उनके ठहरने से लेकर खाने-पीने मेडिकल व्यवस्था का काम संभाला हुआ है। बुधवार को भी दोनो अधिकारी शिवभक्तों के रास्तों को सुगम बनाने में जुटे रहे।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बगपत जिले में प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में दिन रात एक कर दिये है। सुबह से लेकर रात तक प्रशासन कांवड़ सुरक्षा में लगा है। आने वाले दिनों में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्था को दुरूस्त करने में जिलास्तरीय अधिकारी लगे है। बुधवार को एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन बारिश में भी कांवड़ मागों का निरीक्षण करते रहे। जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। एसपी ने कांवड़ लेकर आरे भोलों से बात की और हाल जाना। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने भी पुरा महादेव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाआंे को देखा। बता दे कि करोना के चलते दो वर्ष से कांवड़ यात्रा बंद थी। इस कारण कांवड़ लेकर आ रहे भोलों की संख्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा को प्रभावित करते के लिए आतंकी घटना को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है। जनपद के हजारों पुलिस कर्मी केवल कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गये है। इसके साथ ही पीएसी और एलआईयू भी लगाई गयी है। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी सभी मागों की टोह लेेने में लगे है। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कांवड़ियों के लिए ठहरने, चिक्त्सिा सेवा और खाने पीने की व्यस्थाओं को देखा।
Comments
Post a Comment