बागपत एसपी नीरज कुमार ने एक ही दिन में कर दिया 43 शिकायतों का समाधान

 बागपत एसपी नीरज कुमार ने एक ही दिन में कर दिया 43 शिकायतों का समाधान 


रिपोर्ट :-  सचिन त्यागी 


बागपत जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी ने निर्देश पर सभी शिकायते सुनी गयी। जिला स्तरीय अधिकारी थाना दिवस पर मौजूद रहे। 50 प्रतिशत शिकायतों को मौके पर निस्तारण कराया गया ।


प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी जिलो में थाना दिवस आयोजित किये जा रहा है। शनिवार को लगने वाले इस थाना दिवस का उद्धेश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना है। शनिवार को बागपत जिले के 11 थानों पर थाना दिवस आयोजित किया गया। एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जनपदी स्तरीय पुलिस अधिकारी इन थाना दिवस पर मौजूद रहे। जनपद के सभी थानों पर 103 विवाद सम्बन्धित शिकायतें मिली जिनमें से 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने खुद तीन थानों पर पहुंचकर थाना दिवस देखे। जरूरी दिशानिर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि थानांे पर आने वाले पीड़ितों के लिए बैठने के व्यवस्था और उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता है।



Comments

Popular posts from this blog

बड़ौत के वंश बने Mr. Teen india -2025(4th runner-up) or Mr. Handsome, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

खेकड़ा के युवा इंफ्लुएंसर नितिन धामा का फ्लिपकार्ट ग्लैम अप 2026 में चयन