Posts

Showing posts from October, 2022

कार्यकर्ताओं से नही मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मायूस नाराज़ होकर लौटे कार्यकर्ता

Image
 कार्यकर्ताओं से नही मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मायूस नाराज़ होकर लौटे कार्यकर्ता खेकड़ा:- जनपद बागपत दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आज प्रातः 7बजे के कार्यकर्ता खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के टोल पर मौजद थे ।करीब 9 बजे प्रदेश अध्यक्ष खेकड़ा पहुंचे जहां उनके गाड़ी से उतरते ही कार्यकर्ता के चेहरे खिल उठे लेकिन सभी कार्यकर्ता जैसे ही मिलने के लिए आगे बढ़े वहाँ पहले से ही मौजूद राज्यमंत्री केपी मलिक व सांसद सत्यपाल सिंह के सिक्युरिटी गार्ड के बीच धक्का मुक्की होने लगी।कार्यकर्ता के फूलमाला व गुलदस्ते भी धक्का मुक्की के कारण गिर पड़े। मुश्किल से 5 मिनट रुकने के बाद तुरंत भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अपनी गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ गए। कार्यकर्ता मायूस नाराज़ चेहरे लेकर अपने घर को लौट गए।ग़ौरतलब है भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य का सम्मान देती है लेकिन उसके बावजूद शीर्ष स्तर के नेता ऐसा रवैया अपने कार्यकर्ताओं के प्रति दिखाते हैं।एक कार्यकर्ता ने नाम न खोलने की शर्त पर कहा कि निकाय चुनाव में ऐसी अनेको गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

बिना पटाखों की मनेगी दिपावली,बागपत में पटाखे हुए प्रतिबंध

Image
 बिना पटाखों की मनेगी दिपावली,पटाखे हुए प्रतिबंध  रिपोर्ट:-सचिन त्यागी पत्रकार बागपत जिलाधिकारी ने जनपद में पटाखे जलाने पर रोक लगा दी है। बागपत के व्यापारियों संघ के साथ बैठक कर यह निर्देश दिये गये है। त्योहारों के समय बिजली जनपद में बाधित नही होगी और पुलिस बल फूट पेट्रोलिंग करेगी।  जिलाधिकारी राजकमल यादव व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दीपावली ,गोवर्धन ,भैया दूज के दृष्टिगत रखते हुए जनपद बागपत के व्यापारियों संघ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बड़ौत में नेहरू रोड पर अस्थाई पुलिस चैकी बनाई जा रही है। व्यापारी एक साथ ही सभी दुकान खोलेंगें और एक साथ ही बंद करेंगे। कहा कि व्यापारी संघ ध्यान रखें त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं आपसी द्वेष भावना ना रखें पटाखे जनपद में पूर्णता प्रतिबंधित रहेंगे।  मिलावटी मिठाइयां विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उद्यमियों के साथ भी जिलाधिकारी ने बात की और कहा सरकार की मंशा के अनुरूप उद्यमियों को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। उद्यमीयों की समस्या को सं...

स्कूल के गेट पर कब्जा मामले में लेखपाल कर रहा गुमराह

Image
 स्कूल के गेट पर कब्जा मामले में लेखपाल कर रहा गुमराह  बागपत जिले के रटौल गांव में सरकारी विद्यालय का गेट बंद कर बनायी जा रही मस्जिद मामले में लेखपाल पर गुमराह करने का आरोप लगा है। आरोप है कि बुधवार को जांच के लिए पहुंची एसडीएम को मुस्लिम समुदाये के लोगों ने गुमराह कर भेज दिया।  हिन्दु जागरण मंच द्वारा टवीट कर शिकायत की गयी थी कि मुश्लिम बहुल्य गांव रटौल में बस स्टैंड पर सरकारी स्कूल के गेट को बंद कर दिया गया है। गेट बंद कर उस पर मस्जिद बनायी जा रही है। सरकारी स्कूल के गेट पर कब्जे की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी खेकड़ा ने मौके पर जाकर जांच की है। उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने मौके पर पहुंचकर लेखपाल से जानकारी ली। साथ ही गांव के मुस्लिम लोगों से बात कर जांच की बात कही है।  लेखपाल पर गुमराह करने का आरोप  गांव के दुसरे पक्ष के लोगांे का कहना है कि जो भी अधिकारी यहां जांच के लिए आते है लेखपाल उनको गुमराह कर देते है। जमीन सरकारी है जिस पर मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। लेखपाल को विश्वास में लेकर गलत तथ्य दिये जा रहे है। सरकारी विद्यालय का गेट सरकारी भूमि पर बना है। ल...

अंतराल किसान उत्पादक संगठन की मावा उत्पादन इकाई का डीडीएम नाबार्ड ने किया उद्घाटन

Image
रिपोर्ट:- सचिन त्यागी रिपोर्टर  अंतराल किसान उत्पादक संगठन की मावा उत्पादन इकाई का डीडीएम नाबार्ड ने किया उद्घाटन। नाबार्ड वितपोषित अंतराल एफपीओ देगा त्यौहारों में शुद्ध मावा और मिठाई बागपत। गुरुवार को जनपद के ग्राम टयौढी स्थित अंतराल किसान उत्पादक संगठन द्वारा अपनी मावा उत्पादन इकाई का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला प्रबंधक शोमीर पुरी ने किया। उन्होंने अंतराल की तेजी से हो रही प्रगति और किसानों को पहुंच रहे लाभ पर अंतराल के निदेशकों को बधाई दी और नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही मार्केटिंग के तरीके बताते हुए गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चन्द्र ने पशु विभाग की योजनाओं के बारे में किसानो को जानकारी दी। कार्यक्रम में सहयोगी संस्था आयुर्वेट रिसर्च फाउंडेशन के अधिकारी कृष्ण गोपाल ने एफपीओ द्वारा उत्पादित उत्पाद को शुद्धता के साथ उपभोगता तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।  अंतराल निदेशक प्रवीण कुमार एवं सीईओ रोहित कुमा...